पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायालाल पाटीदार बने रेसा पी संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक

डायालाल पाटीदार बने रेसा-पी संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) की प्रदेश एवं जिला कार्यकरणी की बैठक जोधपुर में शनिवार को हुई। इसमें डूंगरपुर रेसा-पी के जिलाध्यक्ष डायालाल पाटीदार को प्रदेश संघर्ष समिति का मुख्य संयोजक बनाया गया।

बैठक में प्रधानाचार्य को लगातार दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्व एवं प्रधानाचार्य का वेतन केंद्र के समान करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष की रूपरेखा का निर्धारण किया गया। प्रत्येक जिले से प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं बताई। इसमें डूंगरपुर जिले से रेसा-पी के प्रवक्ता सुरेश मेहता ने जिले के संस्थाप्रधानों की मांगें और समस्याएं बताई। बैठक में अगले माह से प्रत्येक संभाग पर बैठक कर सुनवाई की जाएगी इसमें उदयपुर संभाग की बैठक मई माह में होगी। इसके अलावा डॉ. राजूराम चौधरी को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया।

खबरें और भी हैं...