पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 48 लाख रुपए की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

48 लाख रुपए की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुर्नवास कॉलोनी में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर भवन का शिलान्यास हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा रही। गलियाकोट मेन रोड के किनारे पुनर्वास कॉलोनी में अंबेडकर भवन का निर्माण कराया जाएगा।

नगरपालिका की ओर से इस पर करीब 48 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष निर्मला अहारी ने की, विशिष्ट अतिथि प्रधान रेखा रोत, एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, तहसीलदार सुबोधसिंह चारण, पालिका उपाध्यक्ष कुतुबुद्दीन कोठी, वार्ड पार्षद तारादेवी शाह थी। संचालन पार्षद रजनीश व्यास ने किया। इस अवसर पर पार्षद जयंतीलाल बोबड़ा, भारती भट्ट, संतोष भोई, पंकज शाह, मनोज कंसारा, दलीचंद बुनकर, मगनलाल यादव, पालिका के मामन वर्गीस, प्रवीण पाटीदार, आशीष सेवक सहित शहरवासी मौजूद थे। 3 हजार वर्ग फीट पर बनेगा अंबेडकर भवन पालिका के जेईएन राजेंद्रपालसिंह ने बताया कि तीन हजार वर्ग फीट पर अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। इसमें 1440 वर्ग फीट का एक बड़ा हॉल, 143 वर्ग फीट का एक कमरा व इतना ही बड़ा किचन, 176 वर्ग फीट के स्टोर के अलावा टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा। भवन के बाहर फोर व्हिलर व टू-व्हिलर के लिए अलग अलग पार्किंग होगी। बारिश के पानी को सहेजने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग भी शामिल किया है। जेईएन ने बताया कि वर्कऑर्डर जारी हो चुका है। 15 अगस्त तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

सागवाड़ा. अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते विधायक अनिता कटारा व अन्य।

खबरें और भी हैं...