मासूमों से दुष्कर्म पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
सागवाड़ा। उन्नाव और कठुआ में मासूमों से सामूहिक दुष्कर्म के मामलों के खिलाफ शनिवार देर शाम को कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर में स्थित पेट्रोप पंप पर एकत्रित हुए। जहां से मांडवी चौक, सदर बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गोल चौराहे पर आकर कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। पूर्व प्रधान भास्कर बामणिया, आशा डिंडोर, चंद्रशेखर सिंघवी मौजूद थे।
शहर में गोल चौराहे पर कैंडल जलाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।