सागवाड़ा: गामड़ा ब्राह्मणिया में हनुमान चालिसा पाठ और भजन-कीर्तन हुए
सागवाड़ा। गामड़ा ब्राह्मणिया में जयवीर हनुमान मंडल की ओर से शनिवार को हनुमान चालिसा पाठ का हुआ। विनोद उपाध्याय ने गणपति वंदना की। दिनेश उपाध्याय, जयेश पाटीदार सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमय हनुमान चालिसा पाठ करने के साथ भजन किए। यजमान भूपेश देवीलाल उपाध्याय थे। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी मनाई गई। इसमें कांतिशंकर उपाध्याय ने अंबेडकर का जीवन परिचय दिया। आभार प्रमोद भट्ट ने जताया।