पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोम्य रेडलाइंस, पाड़ली और एकलव्य क्लब अगले दौर में पहुंची

सोम्य रेडलाइंस, पाड़ली और एकलव्य क्लब अगले दौर में पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियाकोट। कस्बे के महीसागर मैदान में शुक्रवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। खेल संयजोक राजेश बुनकर ने बताया कि सोम्य रेडलाइंस सुरजगांव ने सागर जोशी के 67, गोपाल खटीक के 35, अफजल शेख के 13 रनों की सहायता से 145 रन बनाए। जवाब में चितरी राज क्लब 57 रन ही बना सकी। इसमें विमल ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सागर जोशी रहा। दूसरे मैच में पाड़ली गुजरेश्वर ने 10 ओवर में राहुल यादव के 59, हर्षद पंचाल के 18 रनों की सहायता से 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोटाद की टीम 66 रन बना पाई। इसमें सर्वाधिक 17 रन लक्की ने बनाए। पाड़ली के अनिल भोई ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राहुल यादव रहा। तीसरे मैच में एकलव्य क्लब सागवाड़ा ने भैयालाल के 23 रनों की सहायता से निर्धारित ओवर में 71 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...