सागवाड़। वरूथनी एकादशी पर नयागांव में भजन संध्या का आयोजन
सागवाड़। वरूथनी एकादशी पर नयागांव में भजन संध्या का आयोजन गुरुवार देर शाम को हुआ। इसमें संस्कार भारती सागवाड़ा के मुकेश भांवसार, हितेश भांवसार, गिरधारी, जगदीश, अश्विन सोनी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। राजेश पंड्या और अशोक पंड्या परिवार ने आरती की। इस दौरान देवीलाल पंड्या, भगवतीलाल पंड्या, दिनेश पंड्या, पेमजी पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, डूंगर पाटीदार, सुरेश उपाध्याय, हरीश पाटीदार, मीना पंड्या, शांति पंड्या, कल्पना उपाध्याय, माया पंड्या, राधा पंड्या, लक्ष्मी पंड्या, भगवती त्रिवेदी, रतनजी पाटीदार, भगवती सुथार, नाथी पाटी, कुरी पाटीदार, धनु पाटीदार, कंकु भाटिया सहित ग्रामीण मौजूद थे।