पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनकोड़ा, टाईटन डूंगरपुर और मीम क्लब सागवाड़ा अगले दौर में पहुंची

बनकोड़ा, टाईटन डूंगरपुर और मीम क्लब सागवाड़ा अगले दौर में पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियाकोट| कस्बे में महीसागर मैदान में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगीता में तीन मैच हुए। खेल संयोजक राजेश बुनकर ने बताया कि बनकोड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में शाकिर के 48 व भूपेश के 32 रनों की सहायता से 126 रन बनाए। जवाब में मॉर्निंग क्लब प्रतापपुर 85 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच शाकिर रहा। दूसरे मैच में टाईटन डूंगरपुर ने शाहरुख के 62, करीम के 41, एजाज के 31 व कालूभाई के 23 रनों की सहायता से 179 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में चितरी रॉयल कंट्रीशियन 78 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच शाहरुख मकरानी रहा। इसी तरह तीसरे मैच में मीम क्लब ने नदीम मकरानी के 49, अफजल के 13 और मोईन के 13 रनों की सहायता से 113 रन बनाए। जवाब में आंजना की टीम 92 रन बना सकी। जिसमें नरेश ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नदीम मकरानी रहा।

खेल समाचार

खबरें और भी हैं...