पीईईओ प्रधानाध्यापकों ने की विशेष भत्ता देने की मांग
सागवाड़ा| माध्यमिक स्कूलों के पीईईओ प्रधानाध्यापकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रधानाचार्यों को वेतन के साथ विशेष भत्ता दिए जाने की मांग की है। दिनेशचंद्र पंड्या ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा के शासन उपसचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इस प्रकार के प्रकरणों पर उनकी ओर से स्पष्ट अभिशंसा सहित प्रस्ताव भी मांगे हैं। इस पर मई माह में जयपुर में बैठक होगी।