पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या की आशंका पर यादव समाज ने की खुलासे की मांग

हत्या की आशंका पर यादव समाज ने की खुलासे की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा सीआई से घटना के खुलासे की मांग करते यादव समाजजन।

सरोदा| सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कराड़ा गांव में तालाब से सटे कुएं में गत पांच अप्रैल को गांव के ही एक युवक का शव मिलने को लेकर यादव समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए सोमवार को सीआई से मिलकर जल्द ही घटना का खुलासा करने की मांग की।

लोगों ने आशंका जताई कि मृतक राजू (27) पुत्र कचरू की हत्या कर शव को कुएं में डाला गया है। इस पर सीआई रामेश्वर भाटी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि मृतक राजू का शव जिस अवस्था में मिला था, इससे उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंका जाना प्रतीत होता है। शव के दोनों हाथ पीठ की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे, तो वहीं जूतों की लैस भी आपस में बंधी हुई थी। इस प्रकार की घटना होने से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

इस दौरान कचरू यादव सहित समाज के कई लोग और ग्रामीण मौजूद थे। गौरतलब है कि गत पांच अप्रैल को कराड़ा स्थित तालाब में बने कुएं में राजू (27) पुत्र कचरू यादव का शव मिला था। वह चार दिनों से लापता था। जिसकी सरोदा चौकी में दो अप्रैल को गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी।

खबरें और भी हैं...