भगवान परशुराम जयंती पर होंगे आयोजन
सागवाड़ा| भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 18 अप्रैल को धूमधाम से मनाने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक शहर के स्वामी विवेकानंद सामुदायिक भवन में सोमवार शाम को हुई। इसमें विविध आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। सुबह में गमरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद शरबत वितरित किया जाएगा। इसके बाद रैली के रूप में सरकारी अस्पताल जाकर मरीजों को फल-बिस्किट बांटे जाएंगे।