पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव कथा ज्ञान महोत्सव का भूमि पूजन 18 को

शिव कथा ज्ञान महोत्सव का भूमि पूजन 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| सहस्त्र बड़ी औदिच्य ब्राह्मण समाज की देखरेख में कतिसौर के कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 7 से 13 मई तक शिव कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें गौ संत रघुवीरदास महाराज द्वारा कथा की जाएगी। साथ ही 10 मई को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 35 बटुकों को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन भी होगा। कथा में प्रति दिन 11 कुंडिय हवनात्मक लघुरुद्र होगा।

समाज के जिला प्रवक्ता अशोक रावल ने बताया कि 18 अपै्रल को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के मौके पर सुबह 11 बजे गौ संत रघुवीरदास महाराज के सानिध्य में कथा स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें पोथी के यजमान, भामाशाह सहित जिले के सभी इकाई अध्यक्ष, चौखलाध्यक्ष व समाजजन मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...