क्षेत्र के घाटा माविता वन खंड में आग लगने से पेड़-पौधे राख
सागवाड़ा. घाटा माविता वन खंड में आग लगने से उठता धुंआ।
सागवाड़ा| नंदौड़ गांव के पास वन विभाग के घाटा माविता वन खंड में फिर आग लग गई। इससे करीब तीन हैक्टेयर में पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
सात मार्च को इसी वन खंड में आग लगने से करीब 150 हैक्टेयर में प्लांटेशन जल गया था। सोमवार सुबह करीब दस बजे जंगल में अचानक आगे की लपटें उठने लगी। ये देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप में मच गया। वन विभाग को सूचना देने पर वनपाल गजेंद्र यादव, वनरक्षक संजय, शैलेष, हलिया, राकेश सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आगे बुझाने में जुट गए। वहीं सागवाड़ा नगरपालिका से ममता पाटीदार, सोमा अहारी आदि भी दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे आग पर काबू पाया। हवा चलने से आग ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। पहाड़ी क्षेत्र होने से दमकल के अलावा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की मशक्कत की जा रही थी। जंगल में आग लगने से पेड़-पौधे और घास जलकर राख हो गई।