कांग्रेस ने की विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा
सीमलवाड़ा| जिला विधि और मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए है।
राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया व विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुशील शर्मा के निर्देशानुसार विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बालगोविंद पाटीदार ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर चंद्रवीरसिंह चुंडावत आसपुर, राजीव पंड्या डूंगरपुर, जितेंद्रसिंह राव बिछीवाड़ा व प्रकाश परमार डूंगरपुर, महामंत्री पद पर कल्पेश रावल सागवाड़ा, गिरधर रोत सीमलवाड़ा, कन्हैयालाल पाटीदार, राजेंद्र यादव डूंगरपुर एवं सचिव पद पर मोहम्मद जाहीद डूंगरपुर, सुरेश दुहा बिछीवाड़ा, कर्त्तव्य शाह पीठ को मनोनीत किया है। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में गौतमलाल रोत सीमलवाड़ा , लोकेश पाठक सागवाड़ा, सादेकिन जमान डूंगरपुर , नरेंद्रसिंह चौहान आसपुर व रोकेंद्रसिंह सिसोदिया बिछीवाड़ा को बनाया गया है।