पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवोदय स्कूल में प्रवेश लेने 6638 बच्चे 21 अप्रैल को देंगे परीक्षा

नवोदय स्कूल में प्रवेश लेने 6638 बच्चे 21 अप्रैल को देंगे परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय स्कूल ठाकरड़ा में नवीन प्रवेश के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा अधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई।

बैठक में नवोदय स्कूल के प्राचार्य हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलोंं में 24 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जहां 21 अप्रैल को 6 हजार 638 विद्यार्थी नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे। उन्होंने परीक्षा के नियमों एवं होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी मणिलाल छगण ने परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष प्रधानाचार्यों व सीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षा कार्य करें। साथ ही परीक्षा के दौरान आने वाली किसी भी समस्या का निपटारा नियमानुसार अपने विवेक से करने की बात कही। संचालन नरेश मीणा ने किया।

आभार लक्ष्मणलाल कलाल ने जताया। बैठक में बीईईओ दशवंतसिंह चौहान, तेजसिंह चौहान, चेतनलाल पाटीदार, विक्रमसिंह अहाड़ा, राजेश कटारा, दिनेश पंड्या सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...