पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठाकरड़ा में सप्ताहभर से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान

ठाकरड़ा में सप्ताहभर से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| गर्मी शुरू होते ही ठाकरड़ा में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोगजी पाटीदार, मावजी, वीणादेवी सहित लोगों ने बताया कि गांव के वार्ड नंबर 9 में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई सही ढंग से नहीं करने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप और कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। पेयजल वितरण व्यवस्था सही कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...