पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की पत्रकार कॉलोनी में नई पाइप लाइन को पुराने से जोड़ने के चक्कर में बहा लाखों लीटर पानी

शहर की पत्रकार कॉलोनी में नई पाइप लाइन को पुराने से जोड़ने के चक्कर में बहा लाखों लीटर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

जलदाय विभाग की ओर से पत्रकार कॉलोनी में नई पाइपलाइन को पुराने लाइन से जोड़ने में तकनीकी खामी के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया। नई पाइपलाइन को जोड़ने में लगाए वॉल्व की डॉट खराब हो गई। इससे करीब 40 मिनट तक पानी सड़क पर बहता रहा। करीब आधा किमी. तक सड़क पर लगातार पानी बहता रहा। पानी एकत्रित होने से कीचड़ जमा हो गया। पाइप करीब चार इंच का होने के कारण पानी निकलने की स्पीड ज्यादा थी। दैनिक भास्कर की पत्रकार कॉलोनी में स्थित जलमित्र अमित टेलर से तुरंत मौके पर पहुंचकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत पहुंच कर पानी की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद वॉल्व के डॉट को चेक किया। इसमें तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर वॉल्व की डॉट बदलने के निर्देश दिए।

बड़लिया गांव में स्थापित मूर्तियों का बांध में विसर्जन

भास्कर संवाददाता |आसपुर

बड़लिया मे आयोजित 13 दिवसीय अतिरूद्र महायज्ञ एवं शतचण्डी यज्ञ मे स्थापित देवी देवताओं की मूर्तियों का मंगलवार को शोभायात्रा के रूप मे सोम कमला आंबा बाध मे विसर्जित किया गया।

मंगलवार को रूद्र वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशनाथ योगी के निर्देशन में सवेरे देवी देवताओं की मूर्तियों को 12 ट्रैक्टरों मे रख कर रवाना किया गया। शोभायात्रा में आगे बैंड बाजे व सैकडों वाहनों का काफिला और जयकारों के साथ गडा सिहालिया, मोवाई मोड़, मोवाई, पूंजपुर, बड़ौदा, आसपुर, अमृतिया होते हुए बांध पर पहुंची। जहां पर धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही ग्रामीणों ने स्थापित मूर्तियों का विसर्जन किया।

डूंगरपुर. पत्रकार कॉलोनी में नई पाइपलाइन को जोड़ने के स्थान पर बहता पानी सड़क पर फैला।

कॉलोनी के बी ब्लॉक में सर्विस लाइन टूटी, घरों में नहीं पहुंच रहा पीने का पानी

सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी के बी ब्लॉक में जलदाय विभाग की पाईप लाईन टूटने से पानी बह रहा है, इसके कारण बी ब्लॉक के कई घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।

विनोद भावसार, मनोज दीक्षित, नरेंद्र जोशी ने बताया कि पुनर्वास कॉलोनी के प्लोट बी-131 के पास सर्विस लाईन टूट जाने से रोजाना सुबह 5 से 7 बजे तक पानी नाले में बह जाता है। घरों तक पानी पहुंचने के बजाय फव्वारें की तरह पानी बहता रहता है। इसकी जानकारी एईएन सुखदेव शर्मा को देने के बाद 15 दिन बीत गए अभी तक ठीक नहीं कर रहे है। वहां के लाेगों ने बताया की जहां पाईप लाईन टूटी है वहां से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पानी सप्लाई की टंकी बनी हुई है, कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

लोगों ने विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं करने पर कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

आसपुर. बांध के पानी में विसर्जन करते हुए ग्रामीण।

कॉलोनी के बी ब्लॉक में टूटी पाईप लाईन से फिजूल बहता पानी।

निठाउवा. सोलज गांव में सुंदरकांड का पारायण करते हुए।

पानी बहने से हुई पेयजल किल्लत

जलमित्र अमित टेलर ने कहा कि नई पाइपलाइन में पानी पहुंचाने के चक्कर में कॉलोनी के कुछ क्षेत्र में पानी पूरा नहीं पहुंच सका। इससे उस क्षेत्र में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों को नई पाइपलाइन की तकनीकी खामी का नुकसान उठाना पड़ा। पेयजल के लिए बाजार से बोतल भराकर पानी लाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...