सागवाड़ा में भागवत कथा की तैयारियों को लेकर कथा स्थल का जायजा लिया
सागवाड़ा| पुरुषोत्तम अधिक मास में 22 से 29 मई तक गायत्री शक्ति पीठ के पास कॉलेज ग्राउंड़ में होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह प्रेम यज्ञ में ख्यातनाम कथा मर्मज्ञ रमेश भाई ओझा कथा सुनाएंगे । इस दौरान रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें 27 मई को राष्ट्र्रीय कवि सम्मेलन होगा । गायत्री परिवार के भूपेंद्र पण्ड्या ने बताया कि कवि सम्मेलन में मेरठ से डां. हरिओम पंवार , इंदौर से राष्ट्र्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन , विपिन शर्मा , विपुल विद्रोही जैसे ख्यात कवि अपनी रचना पढ़ेंगे। कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए समाजसेवी नरेंद्र खोडनिया को संयोजक नियुक्त किया है । कथा की तैयारियों को लेकर आयोजकों की टीम जुटी हुई है।