संभागियों ने प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया
सागवाड़ा| पाटीदार समाज प्रगति मंडल एवं युवा सेवा समिति द्वारा विद्यानगर में आयोजित शैक्षिक उन्नयन एवं संस्कार सम्पोषण शिविर में बारहवीं बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के विज्ञान,वाणिज्य और कला वर्ग में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वेलचन्द सागवाड़ा, ओपी भेमई, विनोद दिवडा, ममता सेमलिया, दिनेशचंद्र नंदोड, रमेशचंद्र गडाजसराजपुर द्वारा निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं। युवा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनोज भेमई ने बताया कि 10 वीं बोर्ड के शिविरार्थियों को केशवलाल चाडोली,महेंद्र भेमई,रमेश दिवडा और हरीश एस अम्बाड़ा विषयों की कोचिंग दे रहे हैं। विद्यानगर कॉर्डिनेटर कांतिलाल नोगामा ने बताया कि बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता गणेशलाल भेमई ने प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन पर जानकारी दी। अध्यक्षता भागवत समिति के अध्यक्ष नानूलाल मोडपटेल ने की।