पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलियाकोट। अपनी पान की दुकान को बंदकर घर लौट रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी को सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों को यह खबर मिली तो वे व्यापारी को सागवाड़ा से गुजरात के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे बाद गलियाकोट कस्बे में हुई। गलियाकोट निवासी दिलावर खां पठान (68) पुत्र दल्लू खा पठान रोजाना की तरह अपनी पान की दुकान पर था। रात करीब 9 बजे दुकान बंद करने के बाद वह ईदगाह रोड से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और दिलावर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईदगाह पर नमाज के लिए आए मुस्लिम समाज के लोगों ने उसे गलियाकोट अस्पताल पहुंचाया। डॉ. महेंद्र जाखड़ ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर होने पर सागवाड़ा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सागवाड़ा में भी इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अन्यत्र रैफर कर दिया। परिवार के लोग उसे मौड़ासा लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मेघरेज के पास दिलावर ने दम तोड़ दिया। जिस पर समाजजन व परिजन बीच रास्ते से वापस गलियाकोट अस्पताल पहुंचे। चितरी थाना एएसआई अंसार अहमद, कांस्टेबल दिग्विजय, सुरेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक दिलावर खां पठान।

खबरें और भी हैं...