डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। जिला मीडिया प्रमुख किरणेश्वर चौबीसा ने बताया कि बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम बूथ निर्माण अभियान, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, आईटी सेल के कार्यक्रम, मोर्चों के कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गई। बैठक में बूथ निर्माण जिला प्रभारी दीनदयालसिंह चौहान जिला महामंत्री को बनाया गया। इसी प्रकार विधानसभावार बूथ निर्माण प्रभारियों की घोषणा की गई जिसमें आसपुर गजेंद्रसिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष, चौरासी गुरू प्रसाद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, सागवाड़ा सुदर्शन जैन जिला महामंत्री एवं डूंगरपुर अशोक पटेल जिला महामंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। बूथ निर्माण अभियान की बैठक सागवाड़ा विधानसभा की 21 मई को क्षेत्रपाल मंदिर खडग़दा में शाम 4 बजे, आसपुर विधानसभा की 21 मई को पूंजेला तालाब पूंजपुर में सुबह 10 बजे, डूंगरपुर विधानसभा के बैठक 22 मई को भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे व चौरासी विधानसभा की 22 मई को शाम 4 बजे विद्यानिकेतन विद्यालय पीठ में रखी गई हैं। इस बैठक में उस विधानसभा के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। बैठक मे पूर्व जिला अध्यक्ष गुरू प्रसाद पटेल, महामंत्री सुदर्शन जैन, अशोक पटेल, दीनदयालसिंह , जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागदा, सरतानसिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज जैन, आई टी सेल संयोजक चिराग व्यास उपस्थित थे।