सागवाड़ा. गामड़ा ब्राह्मणिया में पिता की चिता को मुखाग्नि देती बेटियां।
सागवाड़ा| गामड़ा ब्राह्मणिया में एक वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक की मृत्यु होने पर उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी। बड़ी बेटी जयमाला और छोटी हर्षा के साथ ही दोनों भानजी लीना और उर्वशी ने अर्थी को कंधा दिया। 72 वर्षीय कन्हैयालाल उपाध्याय का शनिवार को निधन हो गया। उनके कोई बेटा नहीं है। ऐसे में दोनों बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाकर अपने पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ ही मुखाग्नि भी दी। वहीं मां का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है। उपाध्याय शहर की राजकीय महिपाल उच्च माध्यमिक स्कूल और गामड़ा की स्कूल में सेवाएं दे चुके है।