गलियाकोट रोड पर पंचवटी के विद्यानगर शिक्षा संकुल परिसर में गुजराती लेउवा पाटीदार समाज की ओर से बोर्ड कक्षाओं में पढ़ रहे समाज के बच्चों को इन दिनों निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसमें पढ़ाई के साथ साथ मानसिक और शारीरिक विकास के लिए रोजाना सुबह में योगाभ्यास और प्रतिभाओं को निखारने के लिए शाम को खेलों का आयोजन भी होता है।
इसमें बारहवीं, दसवीं कक्षा में सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे 600 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। एक माह का यह शिविर 12 जून तक चलेगा सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक 20 शिक्षकों द्वारा फिजिक्स, मैथ्स, कैमेस्ट्री, कॉमर्स जैसे कठिन विषयों की कोचिंग दी जा रही है। वहीं बौद्धिक सत्र में संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। 13 मई से शुरू हुआ यह शिविर 12 जून तक चलेगा। सुबह में योग, शाम को खेल से तराश रहे प्रतिभा विद्यानगर के को-ऑर्डिनेटर कांतिलाल पाटीदार नौगामा बताते है कि प्रतिदिन शिविरार्थी बच्चों को बाबूलाल आचार्य और योगेश टेलर योग सीखा रहे हैं।
सुबह के योग सत्र में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित योग की विभिन्न क्रियाएं सिखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही रोजाना शाम को खेल सत्र में शिविरार्थी विभिन्न खेलों में अपने कौशल को निखार रहे हैं। खेल प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अंबाड़ा ने बताया कि फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बेडमिंटन और टेबल टेनिस खेलों का आयोजन हो रहा है। खेल सत्र में अंबाड़ा गांव के युवा लालशंकर पाटीदार के नेतृत्व में दिनकर पटवारी, गिरीश, महेश, राजेश, विपिन पटवारी, नरेंद्र, विपिन एन. पाटीदार, नारायणलाल भेमई अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सागवाड़ा. संस्कार संपोषण शिविर में सुबह में योगाभ्यास करते शििवरार्थी बच्चे।
सागवाड़ा. शिविर में शाम को बास्केटबॉल खेलते शिविरार्थी बच्चे।