पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट करना होगा : डॉ. पटेल

पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट करना होगा : डॉ. पटेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| पंचवटी में विद्यानगर शिक्षा संकुल परिसर में पाटीदार समाज चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शैक्षिक एवं संस्कार संपोषण शिविर में सोमवार को बौद्धिक सत्र हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता गणपत विश्वविद्यालय मेहसाणा के निदेशक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर युवा को अपनी स्किल डेवलेपमेंट करना होगा।

उन्होंने कहा कि आईटी एवं टेक्नोलॉजी के युग में हर बालक को उसकी जानकारी होना जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे प्रोग्रामर को-ऑर्डिनेटर डॉ. अजेय पटेल ने गणपत विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी देते हुए बालकों को उच्च शिक्षा के लिए आगे बढऩे का आह्वान किया। बालकों को विडियो द्वारा स्किल डेवलेपमेंट के साथ विश्वविद्यालय की गतिविधियां बताई। विशिष्ट अतिथि विद्यानगर के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपालभाई जसैला थे। संस्थान चेयरमैन डायालाल विकासनगर और सचिव देवीलाल नंदौड़ ने उपरणा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का एक टेस्ट भी लिया गया। जिसमें उन्होंने अच्छी सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. कवित्त मेहता, प्रो. भागीरथ रावल, प्रो. चेतन पटेल, प्रो. उचित पटेल, प्रो. केतन पटेल, केशवलाल अंबाड़ा, अंबाड़ा मौजूद थे।

सागवाड़ा. शैक्षिक एवं संस्कार संपोषण शिविर के बौद्धिक सत्र में मौजूद विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...