पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समानता मंच के समर्थन में आगे आए ग्रामीण

समानता मंच के समर्थन में आगे आए ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|गामड़ी अहाड़ा

समानता मंच की ओर से 3 जून को आसपुर में होने वाली रैली को लेकर रविवार शाम गामड़ी अहाड़ा क्षेत्र के बैठक आयोजित हुई। बैठक माड़ा टेम्बा, गामड़ी अहाड़ा पटेल बस्ती और बस स्टैंड माताजी चौक पर बैठकों का आयोजन हुआ।बैठक के दौरान एडवोकेट लोकेंद्रसिंह सिसोदिया ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर युवाओं और अन्य वर्गों को साथ लेकर रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। बैठकों के दौरान सभी जगहों पर मंच के पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया। वरिष्ठ लोगो ने गांव की तरफ से सभा मे भाग लेने का आश्वासन भी दिया। बैठक के दौरान सभी समुदायों के प्रतिनिधि तथा माड़ा, लोडवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा से बड़ी संख्या में युवक और ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन सुबोधकांत नायक ने किया।

डूंगरपुर. बनकोड़ा के पास मोवाई में भी सैकड़ों युवाओं ने बैठक की। समानता मंच की अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को सम्मिलित होने के लिए अपील की। समानता मंच के दिग्विजयसिंह करेलिया व ईश्वर सिंह मौजूद रहे। संचालन चिराग चौबीसा ने किया। आभार जैनेंद्र चौबीसा ने माना। यह जानकारी दिवाकर कोठारी ने दी।

सरोदा. समानता मंच की ओर से प्रस्तावित 3 जून की अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम को गोपाल चौक में बैठक आयोजित की गई। मंच के प्रकाश व्यास ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ग विशेष से भेदभाव कर रही है। इसके लिए सरकार के खिलाफ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में रैली के लिए वाहन व्यस्था पर चर्चा की गई। कविश जोशी ने अधिकार रैली को सफल बनाने तथा आसपास के हर छोटे व बड़े गांव के जनरल व ओबीसी के लोगो को अधिक अधिक जोड़ने के लिए सामलिया, पादरड़ी बड़ी, पादरड़ी छोटी, नयागांव, कराड़ा, भुवासा, बुचिया बड़ा, घोड़ापला, वमासा आदि गांवों के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

जिसमे समानता मंच के संयोजक दिग्विजयसिंह चौहान के सानिध्य में सरोदा में 27 मई को रैली से पूर्व जनरल बैठक आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में प्रकाश व्यास, नीरज शर्मा, श्याम भट्ट, नरेश भट्ट,प्रदीप भट्ट, जनक पंड्या, महेंद्रसिंह चौहान, अनेक लोगो ने इस बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर यशवंत दवे, जगदीश मेहता, चिराग पाठक आदि उपस्थित थे।

सागवाड़ा. समानता मंच की आगामी तीन जून को आसपुर में होने वाली अधिकार रैली को लेकर टामटिया गांव में पोस्टर का विमोचन हुआ। मोहनलाल प्रजापत, अशोक सोनी, आशिष पंड्या, मुकेश पाटीदार, ने पोस्टर का विमोचन कर अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

गामड़ी अहाड़ा। गामड़ी अहाड़ा माताजी चौक में समानता मंच की बैठक में पोस्टर का विमोचन करते हुए।

खबरें और भी हैं...