पुनर्वास कॉलोनी में यादव समाज की महिलाओं की बैठक हुई। इसमें महिलाओं ने समाज में नई जाग्रति लाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जशोदादेवी यादव ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर कार्य करना चाहिए।
शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही रूढ़ीवाद में कम विश्वास कर आधुनिकता में विश्वास करना चाहिए। मीनादेवी यादव ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए मिलजुलकर रहना होगा। प्रत्येक माह में एक बैठक रखने और गरीब बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करने के लिए फंड तैयार करने का सुझाव दिया। वहीं रतनदेवी यादव ने स्वच्छता पर जोर देते हुए अधिकाधिक पौधरोपण करने की बात कही। बैठक में कंकूदेवी के साथ ही मगनलाल यादव, ओंकारलाल, रामलाल, कालूराम, मोहनलाल, मणिलाल, देवीलाल, शंकरलाल, रतनलाल, ईश्वरलाल, हेमंत, हरीश ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन वसुमति यादव ने किया। आभार रमीलादेवी यादव ने जताया।
पुनर्वास कॉलोनी में यादव समाज की बैठक में चर्चा करती महिलाएं।