डूंगरपुर| जिले में वन्य जीव की गणना 29 मई से शुरू होगी। इस गणना में स्वैच्छिक रूप से सहयोग करने वाले जीव प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग मांगा है। जिला वन संरक्षक डॉ. सारथ बाबू ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति रेंज ऑफिस आंतरी, आसपुर, सागवाड़ा, बिछीवाड़ा, सीमलवाड़ा और डूंगरपुर कार्यालय में 21 मई तक नाम दर्ज करा सकते हैं। वन्य जीव गणना के लिए प्रशिक्षण 22 मई को सुबह 10 बजे डूंगरपुर उपवन संरक्षक कार्यालय में होगा।