पंचवटी स्थित विद्यानगर परिसर में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित शैक्षिक उन्नयन एवं संस्कार संपोषण शिविर में गुरुवार को बौद्धिक सत्र हुआ। इसमें मुख्य वक्ता रेसा-पी के प्रांतीय संरक्षक एवं प्रगति मंडल के जिलाध्यक्ष डायालाल पाटीदार पाड़वा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के टिप्स दिए।
उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सही दिशा में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। बिना परिश्रम के कुछ भी पाना संभव नहीं है वहीं सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। अध्यक्षता कर रहे गलियाकोट बीईईओ दशवंतसिंह चौहान ने पाटीदार समाज द्वारा बालकों के शैक्षिक उत्थान एवं संस्कारित करने के लिए शिविर आयोजन को अच्छी पहल बताया। स्वागत विद्यानगर के समन्वयक कांतिलाल नोगामा ने किया। इस अवसर पर विद्यानगर के सचिव देवीलाल नंदौड़, शिवशंकर भेमई, गोविंदराम विराट, खेल प्रबंध समिति के जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र अम्बाड़ा, पेंशनर्स समाज के कोषाध्यक्ष धनेश्वर घाटा का गांव, केशवलाल अम्बाड़ा, प्रभुलाल, विनोद, प्रकाश, नरेश, दिनेश पाटीदार सिलोही, डॉ. मगनलाल पाटीदार सिलोही, वीरेंद्रसिंह पंवार मौजूद थे। संचालन विद्यानगर के पीआरओ चेतनलाल सेमलिया घाटा ने किया।
धर्म-समाज-संस्था
सागवाड़ा. शैक्षिक उन्नयन एवं संस्कार संपोषण शिविर को संबोधित करते मुख्य वक्ता।
रोज सुबह में योग से होती शिविर की शुरुआत
रोज सुबह में योग से शिविर की शुरुआत होती है। बापूलाल आचार्य एवं योगेश टेलर द्वारा योगासान करवाने के साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले फायदें बताए जाते हैं। शिक्षा सत्र में सुंदरलाल सेमलिया घाटा, मुकेश लिमड़ी, राजेश वांदरवेड़, हरीश गड़ा जसराजपुर, गोतमलाल ओड़, रेणुका सेमलिया, निखिल घाटा, प्रवीण सामलिया, सुनील जोशी, प्रकाश जेठाणा, निशांत घाटा, राहुल व शैलेश दिवड़ा, विमल व रमेश बुनकर वांदरवेड़, विठ्ठल गड़ा जसराजपुर ने सेवाएं दी।
संबोधित करते मुख्य वक्ता।