सागवाड़ा| ठाकरड़ा के सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पास बीते दिनों सड़क हादसे में मृत युवक के भाई ने दो जनों पर हत्या की आशंका जताई है। बीजावाड़ा का राजेश उर्फ राजू पुत्र जीवा पाटीदार गत 6 मई की शाम पैदल अपने घर जा रहा था कि ठाकरड़ा-टामटिया रोड पर बीजावाड़ा मोड के पास अज्ञात बाइक सवार के टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के भाई कांतिलाल पाटीदार ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि सोशल मीडिया से अपने भाई की दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वह घटना स्थल जाने के लिए निकला तो रास्ते में ठाकरड़ा का अनिल पुत्र हीरालाल पाटीदार और नरेश पुत्र डूंगर पाटीदार मिले थे। मृतक राजेश के पास रखी कांतिलाल की बाइक ले जाते हुए दिखे। दोनों से पूछने पर राजेश को एंबुलेंस से सागवाड़ा ले जाना और मौत हो जाना बताया।