सागवाड़ा| जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने से एक महिला की मौत हो गई। खेड़ासा निवासी आशा (31) प|ी गौतम भोई ने अपने घर में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सागवाड़ा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत ज्यादा खराब होने से रैफर कर देने पर उपचार के लिए उदयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।