पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सेवा शिविर में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

समाज सेवा शिविर में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सेमलिया पंड्या में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर में गुरुवार को पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी पीने के लिए भटकना नहीं पड़े, इसके लिए स्कूल परिसर में परिंडे बांधकर पक्षियों को बचाने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार दीक्षित की देखरेख में हुए कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, कानूनी सहायता, प्राथमिक उपचार, व्यसन के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान व निर्भयसिंह राव ने अल्पबचत व सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। शिविर में 38 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...