पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समानता मंच की अधिकार रैली में भाग लेने की कार्ययोजना बनी, पोस्टर का विमोचन भी किया

समानता मंच की अधिकार रैली में भाग लेने की कार्ययोजना बनी, पोस्टर का विमोचन भी किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलूड़ा| समानता मंच की सूरजगांव इकाई कार्यकारिणी की बैठक उमराई माता मंदिर परिसर में बुधवार रात को हुई। आगामी तीन जून को आसपुर में होने वाली अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया।

नितेश व्यास की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक घर से महिला व पुरुष के रैली में अनिवार्य रूप से भाग लेने की व्यवस्था करने एवं घर-घर संपर्क करने की कार्ययोजना बनाई। लोकेश चौबीसा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व देने सहित अन्य मांगों को लेकर समानता मंच का समर्थन करना होगा। दिलीप कलाल, पवन चौबीसा, उपसरपंच दीपक चौबीसा, खुशपाल कलाल, नीरज व्यास ने विचार व्यक्त किए।

भीलूड़ा. सूरजगांव में पोस्टर विमोचन करते समानता मंच के कार्यकर्ता।

सागवाड़ा. वरदा में अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन करते युवा।

सागवाड़ा. वरदा गांव में शिव मंदिर चौक पर समानता मंच की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें आगामी तीन जून को आसपुर में होने वाली अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन हुआ। रैली में जाने के लिए वाहनों व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रचार प्रसार के लिए गांव में प्रमुख मार्गों से रैली भी निकाली गई। नवलसिंह, अभयसिंह, प्रकाश मोडपटेल, जितेंद्र सुथार, प्रहलादसिंह, हरीशचंद्र सिंह, बलवीर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...