सागवाड़ा| गौ सेवा एवं ग्राम विकास विभाग की ओर से भारतीय गौ माता का वैज्ञानिक एवं आर्थिक महत्व तथा गौ उत्पाद एवं गौ आधारित चिकित्सा विषय पर शहर के मंगलम विहार गार्डन में शुक्रवार को शाम 7.30 बजे संगोष्ठी होगी। हरीश सोमपुरा ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता जामनगर गुजरात के डॉ. हितेश जानी और गांधीनगर के गोपालभाई सुथरिया होंगे।