पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवाड़ा : खुमानपुर को हराकर इलेवन स्टार ने जीता मैच

सागवाड़ा : खुमानपुर को हराकर इलेवन स्टार ने जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| महेशचंद्र मालीवाड़ व नारायणलाल सोवारा की स्मृति में आदिवासी समाज की गलियाकोट पुराने कस्बे में क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। आयोजक सुनील सोवारा ने बताया कि इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में रोहन के 34, राजेंद्र खांट के 32, निलेश के 26 रनों की सहायता से 126 रन बनाए। खुमानपुर के मुकेश ने 2 विकेट लिए। जवाब में खुमानपुर की टीम जितेंद्र के 26 रनों की सहायता से 78 रन ही बना पाई। इलेवन स्टार के रोहन व राजेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रोहन रहा। प्रकाश सोवारा, देवीलाल मईडा, कमलेश सोवारा, अशोक बामणिया, कौशिक कटारा, जतिन मईडा, राहुल पाटीदार, नरेश, जीतू आदि ने अंपायर, स्कोरर व कमेंटेटर के रूप में सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं...