पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवाड़ा : बेरोजगार युवाओं ने की भर्तियां निकालने की मांग

सागवाड़ा : बेरोजगार युवाओं ने की भर्तियां निकालने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं की बैठक गुरुवार को महिपाल स्कूल के खेल मैदान में हुई। भीखालाल मसार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली विभाग में भर्तियां निकालने की मांग की गई। वहीं 19 मई को सुबह दस बजे डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में बैठक के बाद डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल व तकनीकी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष खेमराज यादव से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान गोपाल कटारा, बंशीलाल रोत, प्रकाश डिंडोर, कविश मीणा, सुरमाल कटारा, गोविंद सिंह, लक्ष्मण कोटेड़, कमलेश कटारा, जितेंद्र रोत मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...