पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज के रूप में पांच लाख रुपए मांगे, विवाहिता ने पुलिस में दी रिपोर्ट

दहेज के रूप में पांच लाख रुपए मांगे, विवाहिता ने पुलिस में दी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के रूप में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताडि़त करने की रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार साबला तहसील के तालोरा गांव हाल पारड़ा सरोदा में अपने पिता जगन्नाथ डेंडोर के घर रह रही रमीला प|ी जितेंद्र कलासुआ ने दी रिपोर्ट में बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी जाति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी अच्छा व्यवहार रखते थे, लेकिन डेढ़ साल बाद पुत्री का जन्म होने के बाद तंग करने लगे। दहेज के रूप में पिता के घर से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। करीब दो माह पूर्व आरोपियों ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पिता के घर पारड़ा सरोदा रह रही है। गत 17 मई की शाम करीब आठ बजे आरोपी पारड़ा सरोदा आए और अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट भी की।

खबरें और भी हैं...