सागवाड़ा| एस्सार क्लब की ओर से सदभावना रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता दीवड़ा छोटा में 20 मई से शुरू होगी। आयोजक समिति के धीरज व्यास व पल्लव जोशी ने बताया कि प्रत्येक मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर व बेस्ट फील्डर के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज तथा विजेता व उपविजेता रहने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपनी प्रविष्टियां 19 मई तक जमा करवा सकती हंै।