सागवाड़ा| पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती में आयु सीमा में छूट दिलाने की मांग की है। विधायक अनिता कटारा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुस्तकालय अध्यक्ष की प्रक्रियाधीन भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट दिलाने की जरूरत बताई। इसके जवाबी पत्र में सीएम ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग के शासन सचिव को पत्र भेजे की जानकारी दी।