डूंगरपुर| राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत कुल दस ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को उपखंड डूंगरपुर की ग्राम पंचायत डूंगरपुर व बोरी, उपखंड सागवाड़ा की ग्राम पंचायत सामलिया व करियाणा, उपखंड आसपुर की ग्राम पंचायत रायकी व पचलासा बड़ा, उपखंड सीमलवाड़ा की ग्राम पंचायत लिखीबड़ी, साकोदरा व रतनपुरा तथा उपखंड बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत झींझवा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।