पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2013 नर्सिंग भर्ती के बचे हुए पदों की सूची जल्द जारी हो

2013 नर्सिंग भर्ती के बचे हुए पदों की सूची जल्द जारी हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। नर्सिंग छात्र संगठन की बैठक रविवार को गेपसागर की पाल श्रीनाथजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें संगठन जिलाध्यक्ष कल्पेश सोमपुरा ने नगर, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक में नर्सिंग छात्र व नर्सिंग कर्मियों के साथ सरकार की ओर से कुठाराघात करने पर रोष जताया। नर्सिंग छात्रों ने आगामी नर्सिंग परीक्षा में 4155 पदों की संख्या बढ़ाने के साथ ही 2013 भर्ती से बचे हुए पद पर जल्द सूची जारी करने की मांग की है। टीएसपी क्षेत्र में नर्सिंग के पदों का दायरा बढ़ाकर लिखित आरपीएससी परीक्षा करवाने की मांग रखी गई। संगठन ने गांवों में बढ़ रहे नकली झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है। कार्यकारिणी में जिला संगठन मंत्री जगदीश गरासिया, महामंत्री कमलेश पाटीदार, डूंगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कटारा, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजयसिंह गेहूंवाड़ा, सागवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज डेंडोर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...