सागवाड़ा|घर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। गलियाकोट में यादव बस्ती निवासी तुलसी (56) प|ी वेसात यादव को रविवार को घर में काम करते वक्त करंट लग गया। शहर के सरकारी अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई नहीं कराने को लेकर बिना पोस्टमार्टम करवाए ही परिजन शव को घर लेकर चले गए।