पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 जगह नाकाबंदी तोड़ी, भादर स्कूल के पास पकड़ा ट्रक, 22 गोवंश छुड़वाए, एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, दो गिरफ्तार

3 जगह नाकाबंदी तोड़ी, भादर स्कूल के पास पकड़ा ट्रक, 22 गोवंश छुड़वाए, एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवंश तस्करी पर धंबोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गोवंश तस्करों ने 3 जगहों पर पुलिस नाकाबंदी तोड़ दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जीप से उनका पीछा किया और भादर स्कूल के पास ट्रक के साथ ही एस्कॉर्ट कर रही कार को जब्त करते हुए दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में भरे 22 गोवंश को छुड़वाकर उनके लिए चारे-पानी का इंतजाम किया है।

सीआई ब्रजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक ट्रक गैंजी नाकाबंदी तोड़कर सीमलवाड़ा की ओर आ रहा है। सूचना पर झौथरी व धंबोला जीएसएस के पास नाकाबंदी कर दी गई। दोनों जगहों पर नाकाबंदी को तोड़कर ट्रक और कार सागवाड़ा की ओर तेज गति से भाग निकले। धंबोला थाने से हैड कांस्टेबल श्रवणकुमार भोई, निर्मल कुमार, ईश्वरलाल, लक्ष्मणलाल ने ट्रक व कार का पीछा शुरू कर दिया। ट्रक का चालक पहले तो साइड नहीं दे रहा था, लेकिन पुलिस ने चालाकी से गड़िया भादर स्कूल मोड़ के पास ट्रक व कार को ऑवरटेक कर रोक लिया। पुलिस को देख ट्रक चालक भाग निकला।

बांसिया। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरा गोवंश।

मेडिकल जांच में चार गायों की हालत खराब

गोवंश को महावीर कल्याण गोशाला संस्थान डूंगरपुर को सौंपा है। गोवंश की मेडिकल जांच करवाई गई। चार गोवंश की हालत नाजुक बनी हुई है। गोवंश को डबोक से भरना बताया। परिवहन संबंधी कागजात नहीं मिले। पुलिस ने गोवंश एक्ट में कार्रवाई कर ट्रक व कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों से गोवंश तस्करी रुक गई थी, लेकिन रविवार सुबह को तीन जगहों पर नाकाबंदी तोड़ कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश का असफल प्रयास हुआ।

गोवंश से भरे ट्रक की एस्कॉर्ट करती जब्त कार

बांसिया में ट्रक के लिए कार से एस्कॉर्ट कर रहे दो जने धोनीमाता, डबोक उदयपुर निवासी शंकर पुत्र गोरू बंजारा व वकील पुत्र बालू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में तलाशी लेने पर अंदर ठूंस-ठूंस कर 22 गोवंश को बड़ी निर्दयता से भरा हुआ था। पूछताछ में गोवंश को गुजरात के बूचड़खाने ले जाना बताया।

खबरें और भी हैं...