डूंगरपुर| समानता मंच रैली को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया। समानता मंच अधिकार रैली आसपुर में होगी। इसके लिए मीटिंग रखी गई।
खेड़ा तथा पास के गांव नेजपुर, उपरगांव, मनपुर के लोगों ने उपस्थित होकर अधिक से अधिक लोगों के रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
सागवाड़ा. आगामी तीन जून को आसपुर में होने वाली समानता मंच की अधिकार रैली को लेकर रविवार को पेंशनर भवन में बैठक हुई। इसमें मंच के संयोजक दिग्विजय सिंह ने बताया कि गोल गांव में रैली का सभास्थल रहेगा। जिसके सामने ही पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। समानता मंच के बैनर तले अपने अधिकारों के लिए होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह रैली नहीं हो, इसका पूरा दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन रैली होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी माध्यम से रैली के रद्द होने का मैसेज मिले तो उसे नहीं माने, जब तक कि इस संबंध में मेरे स्वयं का वीडियो इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया में नहीं आए। बैठक में सागवाड़ा शहर सहित आसपास गांवों से समानता मंच के कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाड़वा. समानता मंच की तीन जून को होने वाली अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन पाड़वा में रविवार को हुआ। मंच के संयोजक दिग्विजय सिंह सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन हुआ। संचालन मयंक चौबीसा ने किया। आभार पुष्पेंद्र चौबीसा ने जताया।
सागवाड़ा| आसपुर में तीन जून होने वाली समानता मंच की अधिकार रैली को लेकर बरबोदनिया गांव में रविवार को समानता मंच की बैठक हुई। इसमें रैली को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। गांव में प्रत्येक घर से अधिक से अधिक लोगों के रैली में आने का आह्ववान किया। इधर, ठाकरड़ा गांव में भी समानता मंच की बैठक हुई।
पाड़वा में समानता मंच की अधिकार रैली के पोस्टर का विमोचन करते।