आसाराम आश्रम को लेकर दिवड़ा बड़ा में बैठक में चर्चा करते ग्रामीण।
भास्कर संवाददाता|सागवाड़ा
दिवड़ा बड़ा गांव में चौराहे पर रविवार को सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें गौरेश्वर में बने आसाराम आश्रम की और से करीब 27 बीघा जमीन पर अतिक्रमण करार देते हुए इसे हटवाने का प्रस्ताव लिया। आश्रम के अतिक्रमण को हटवाने गांव की एक समिति भी बनाई।
वहीं इस तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उपखंड़ कार्यालय और जिला कलेक्ट्री पर धरना-प्रदर्शन करने पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि जनवरी, 2017 से राजस्व में प्रकरण चल रहा है, लेकिन तहसीलदार द्वारा अब तक वकालतनामा संलग्र नहीं किया है। प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने न्यायालय राजस्व बोर्ड अजमेर में चल रहे प्रकरण की प्रतिलिपि मंगवाई है।
बैठक में ये रहे मौजूद
दिवड़ा बड़ा मेें हुई बैठक में सरपंच लक्ष्मीदेवी, मोहन पाटीदार, ललित पंड्या, जयेश पुरोहित, लालजी पाटीदार, विनोद पंड्या, जगदीश पाटीदार, जयेश श्रीमाली, प्रितम श्रीमाली, भूरजी डेंडोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।