पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 सूत्रीय मांगों की अनुशंसा राज्यपाल को नहीं भेजने तक जारी रहेगा धरना

11 सूत्रीय मांगों की अनुशंसा राज्यपाल को नहीं भेजने तक जारी रहेगा धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| राजस्थान शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति ने रविवार को तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया। शिड्यूल एरिया में समस्त वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की मांग की। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के लालशंकर डेंडोर ने कहा कि शासक वर्ग द्वारा शिड्यूल एरिया में आदिवासियों के विशेषाधिकारों और पांचवीं अनुसूची को समाप्त करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। समिति की 11 सूत्रीय मांगों की अनुशंसा राज्यपाल को नहीं भेजने तक संभाग के प्रत्येक जिला और तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान लक्ष्मण मकवाना, राजेंद्र कुमार मीणा, रमणलाल, राकेश मीणा, देवीलाल, गीतादेवी, रंजना, वासुदेव ननोमा, भरत मीणा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...