सागवाड़ा| बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा और अन्य विंगों की संयुक्त बैठक खडग़दा में रविवार को हुई। मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रसाद अहारी, अध्यक्ष गजेंद्र कुमार आमलिया, विशिष्ट अतिथि गोपालकृष्ण खराड़ी थे। आगामी 27 मई को डूंगरपुर में आदिवासी छात्रावास भवन में होने वाले जिला अधिवेशन की तैयारी के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी। हर्षद कुमार ताबियाड़, कन्हैयालाल भाभोर, तुलसीराम मनात, सोमेश्वर कटारा, मोहनलाल, बापूलाल, जीवराम, जयंतीलाल डामोर मौजूद थे।