पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा को लेकर कलेक्टर ने सभा स्थल का जायजा लिया

भागवत कथा को लेकर कलेक्टर ने सभा स्थल का जायजा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा स्थल का जायजा लेते कलेक्टर व अन्य।

सागवाड़ा। पुरूषोत्तम मास में 22 से 29 मई को गायत्री शक्तिपीठ के सामने कॉलेज मैदान में अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा मर्मज्ञ रमेश भाई ओझा की भागवत कथा को सफल बनाने के लिए संरक्षण मंडल, समस्त यजमान और सर्व समाज की बैठक बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ में हुई। भूपेंद्र पंड्या ने भागवत कथा को लेकर अब तक हुई तैयारियों की जानकारी दी। कलश यात्रा, विष्णुयाज्ञ, गायत्री यज्ञ के साथ प्रतिदिन होने वाली कथा का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कथा स्थल तक लाने का अपील की। बैठक में आए जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट, एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार और तहसीलदार सुोधसिंह चारण का सर्व समाज की ओर से स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...