पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजावाड़ा में स्कूल क्रमोन्नत हो तो बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा 5 किमी दूर दूसरे गांव में पढ़ने

बीजावाड़ा में स्कूल क्रमोन्नत हो तो बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा 5 किमी दूर दूसरे गांव में पढ़ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बीजावाड़ा।

भास्कर संवाददाता | सागवाड़ा

ग्राम पंचायत टामटिया के राजस्व गांव बीजावाड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत हो तो यहां के बच्चों को राहत मिलेगी। यहां पर आठवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को करीब पांच किमी दूर पंचायत मुख्यालय टामटिया या फिर ठाकरड़ा जाने की मजबूरी बनी हुई।

ग्रामीणों के अनुसार करीब 40 बच्चे ऐसे है जो वर्तमान में 9 से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए गांव से बाहर जा रहे हैं। माध्यमिक स्कूल नहीं होने से कई बच्चे पढाई छोड़ने मजबूर: गांव में माध्यमिक स्कूल नहीं होने से कई बच्चों को आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है।

खासकर बालिकाओं को बाहर जाने में ज्यादा समस्या आती है। ऐसी स्थिति में अभिभावक भी बालिकाओं को आगे पढ़ाने में रूचि नहीं दिखाते। बीजावाड़ा में वर्ष 1955-56 में प्राथमिक स्कूल की स्थापना के बाद वर्ष 1984-85 में उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत किया गया था। अभी यहां आठवीं कक्षा में 16 बच्चे अध्ययनरत हैं।

माताजी का फला, बम्बारा, भाटड़ा, धाणी, पाड़ा फला, झरेलिया फला के बच्चे पढ़ने आते हैं। गांव के आसपास जनजाति बाहुल्य फले होने से लोग इस स्कूल को क्रमोन्नत कराने की मांग कर रहे हैं। छबीलाल पाटीदार, गोविंद पाटीदार, हकरजी पाटीदार, गणेशलाल प्रजापत, गौतमलाल, वासुदेव प्रजापत, थोबजी पाटीदार, गोविंद पाटीदार, भरतलाल, लालशंकर, नटवरलाल, गुणवंत पाटीदार, कृष्णकांत, भरतलाल प्रजापत, हकरजी कुंवाड़ा, कुरियाभाई सहित ग्रामीणों और कुवैत युवा क्रांति मंच के सदस्यों ने स्कूल क्रमोन्नत कराने की मांग की।

खबरें और भी हैं...