पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शैक्षिक उन्नयन शिविर में हो रहा मानवीय जीवन मूल्यों के संस्कारों का बीजारोपण

शैक्षिक उन्नयन शिविर में हो रहा मानवीय जीवन मूल्यों के संस्कारों का बीजारोपण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा| पाटीदार समाज द्वारा विद्यानगर पंचवटी में आयोजित शैक्षिक उन्नयन एवं संस्कार संपोषण शिविर में शिविरार्थियों की संख्या बढ कर 600 हुई। शिविर रोज़ सुबह 5 बजे जागरण और योग सत्र के साथ शुरू होता है।

बुधवार को योग प्रशिक्षक बाबूलाल आचार्य और योगेश टेलर द्वारा योगासन करवाया गया। खेल प्रबंध समिति के जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र अंबाडा ने बताया कि बौद्धिक सत्र के मुख्यवक्ता समाजसेवी देवराम मेहता आसपुर ने कहा कि आज का बालक शिक्षा प्राप्त करने के बाद माता-पिता और परिवार को भूल रहा है और व्यक्तिगत एवं स्वार्थपूर्ण जीवन जीता है। इसलिए विद्यानगर द्वारा इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बालकों में मानवीय जीवन मूल्यों के संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए पुरातत्ववेक्ता डां.रविन्द्र पंड्या खडगदा ने इतिहास एवं भारतीय संस्कृति का गौरव का बोध कराया। विशिष्ट अतिथि डायालाल झरियाणा थे। संभागियों ने अमृत वचन, शुभाषितम, समाचार एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। स्वागत चेतनलाल पाटीदार सेमलिया ने किया। संचालन विद्यानगर के कोर्डिनेटर कांतिलाल नोगामा ने किया। शिक्षा सत्र में सुंदरलाल सेमलिया घांटा, मुकेश लीमडी, राजेश वांदरवेड, हरिश गडाजसराजपुर, गोतमलाल ओड, रेणुका सेमलिया, निखिल घांटा प्रवीण सामलिया, सुनील जोशी, प्रकाश जेठाणा, निशांत घाटा, राहुल व शैलेश दिवडा, रमेश बुनकर वांदरवेड, विठ्ठल गडाजसराजपुर ने सेवाएं दी। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमेन डायालाल विकासनगर, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज भेमई, प्रगति मंडल के पूर्व महामंत्री गोविंदराम विराट, पेंशनर्स समाज के कोषाध्यक्ष धनेश्वर घाटा का गांव, भगवान भाई झरियाणा, केशवलाल, प्रभुलाल, विनोद, प्रकाश, हितेश पाटीदार सिलोही मौजूद थे।

सागवाड़ा. विद्यानगर में शैक्षिक उन्नयन शिविर में संबोधित करते मेहता।

खबरें और भी हैं...