पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधाकृष्ण गौशाला वमासा की ओर से किसानों को बांटेंगे बैलगाड़ियां

राधाकृष्ण गौशाला वमासा की ओर से किसानों को बांटेंगे बैलगाड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को वितरण के लिए वमासा गौशाला में रखी बैलगाड़ियां।

भास्कर संवाददाता | सागवाड़ा

वमासा गौशाला की ओर से 17 मई को सुबह में कार्यक्रम के माध्यम से गौशाला परिवार द्वारा जरूरतमंद किसानों को निशुल्क बैलगाड़ियां वितरित की जाएंगी।

वमासा गौशाला के संयोजक वीरेंद्रसिंह पंवार ने बताया कि गौवंश को कत्लखानों में जाने से रोकने और घरों में गौ पालन को बढ़ावा देने के साथ ही गौ आधारित कृषि को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से श्री राधाकृष्ण गौशाला वमासा ने बैलगाड़ी वितरण की योजना बनाई है।

इसमें श्री राजलदेसर गौशाला की प्रेरणा और जीनस बैट्री-इन्वर्टर यूपीएस के आर्थिक सहयोग से पहली किश्त में 16 बैलगाडिय़ां किसानों में वितरित किया जाने वाला है, ताकि किसान के घर में बैल का महत्व पुन: स्थापित हो।

खबरें और भी हैं...