पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सागवाड़ा में कई एटीएम बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. शहर में बोहराबाड़ी नुक्कड़ पर बंद पड़ा एटीएम।

सागवाड़ा। शहर में विभिन्न बैंकों के एक दर्जन से ज्यादा एटीएम मशीनें लगी हुई हैं, लेकिन अधिकांश एटीएम बंद पड़े होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार सहित शहर में करीब 13 एटीएम मशीन लगी हुई है, जिसमें से बाजार में लगी 3 मशीनें बंद होने से किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा है। वहीं कई एटीएम का शटर डाउन रहता है। कई एटीएम के बाहर तो गार्ड भी नहीं है। एटीएम बंद होने पर बाहर बंद होने का चस्पा देख कर लोगों को यहां वहां अन्य एटीएम की दौड़ लगानी पड़ रही है। शहर में रहने वाले विनोद गर्ग ने बताया कि चार-पांच एटीएम पर जाने पर भी उन्हें पैसे नहीं मिले।

खबरें और भी हैं...